श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और अन्य भेंट सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एसआईटी जांच के बाद मंदिर समिति के एक कार्मिक को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर भेंट की धनराशि, सोना-चांदी के सिक्के, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट अवैध रूप से अपने कब्जे में लेने के आरोप हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
#Badrinath #BadrinathDham #Chamoli #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #SIT #PoliceAction #TempleNews #CrimeNews #BadrinathKedarnath #HindiNews #NewsUpdate #Dehradun #Devbhoomi #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews #LatestNews