कांके: रांची: विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में किया बरामद
Kanke, Ranchi | Sep 7, 2026 सोमवार को करीब 5 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने कुछ व्यक्ति काले रंग स्कॉर्पियो से पहुंचे और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के साथ मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस द्वारा शहर को सील करती हुए विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग प्रारंभ की गई।