लिधौरा: वीरउ: स्कूल के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, मचा हड़कंप!
वीरऊ गांव के शासकीय स्कूल परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही स्कूल परिसर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।