आम आदमी पार्टी ने विशाल शर्मा को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया
जीरकपुर। आम आदमी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विशाल शर्मा को जिला संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
विशाल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा आम जनता की सेवा, ईमानदार राजनीति और जनहित के कार्यों पर आधारित है। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना रहेगा।
विशाल शर्मा ने कहा कि वह जीरकपुर सहित पूरे जिला मोहाली में पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए कोई भी पद सम्मान से ज्यादा एक जिम्मेदारी है। मैं पद की नहीं, बल्कि जनता की सेवा और संगठन की मजबूती की राजनीति में विश्वास रखता हूं।"
अंत में उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
— विशाल शर्मा
जिला संयुक्त सचिव
आम आदमी पार्टी, जिला मोहाली