वारासिवनी: अवैध लकड़ी परिवहन का खुलासा, 6 घन मीटर से अधिक खैर की लकड़ी के साथ राजस्थान नंबर का ट्रक जब्त
वारासिवनी में वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरा राजस्थान नंबर का ट्रक (RJ11JB3653) जब्त किया। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश वन विभाग की संयुक्त जांच में परिवहन अनुमति पत्र से करीब 6 घन मीटर अधिक लकड़ी मिलने का खुलासा हुआ। वन विभाग ने वन अपराध क्रमांक 12783/07 दर्ज कर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक और लकड़ी जब्त कर आगे की विवेचना जारी है।