चांदवा: 13 जुलाई को आहूत धरना प्रदर्शन को लेकर आजसू ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे चंदवा टोरी फाटक के समीप जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष राजा दुबे, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने टोरी रेलवे फाटक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान लोगो से 13 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।