लातेहार: लातेहार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
लातेहार मिशन हाथा के समीप सोमवार रात करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।मृतकों की पहचान सुजल राम, पिता स्व. लक्ष्मी राम और देवनाथ उरांव, पिता स्व. महेंद्र उरांव के रूप में हुई है।