हज़ारीबाग: हजारीबाग में खास महल जमीन पर JCB चला, योगेंद्र साव से हुई नोकझोंक
हजारीबाग में खास महल जमीन को लेकर प्रशासन और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार को सदर सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कैंटोनमेंट मौजा स्थित करीब 50 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची।