सांगानेर: जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर छापेमारी की, प्रॉडक्ट किए नष्ट
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने जयपुर के जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 1,550 पैकेट डेयरी प्रॉडक्ट,100 किलोग्राम दूसरे फूड प्रॉडक्ट और 7 किलोग्राम एक्सपायरी डेट के फूड प्रॉडक्ट मौके पर नष्ट करवाए। अधिकारियों के अनुसार इस डार्क स्टोर से रोजाना करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी की जाती है।