बीकानेर: जयनारायण थाना पुलिस ने रानीबाजार क्षेत्र से नकबजनी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश पचार ने बताया कि हैड कानि रोहिताश भारी की तत्परता के चलते महज 7 घंटे में डूप्लेक्स कॉलोनी में हुई चोरी के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गये आरोपी औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार निवासी 25 वर्षीय अर्जुन जाट व अम्बेडकर कॉलोनी निवासी जितेंद्र है।