पाली: ग्राम बंट स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उतराता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस जुटी जांच में
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2024 ग्राम बंट स्थित तालाब में सुबह करीबन 6:00 बजे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों को उतरता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकला।जिसकी पहचान ग्राम बंट निवासी बैनीबाई पत्नी द्वारिका अहिरवार के रूप में की गई। उक्त मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।