पाली: ग्राम सिमरधा निवासी पीड़ित परिवार का आरोप, विपक्षियों द्वारा फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराकर किया जा रहा परेशान
Pali, Lalitpur | Aug 17, 2024 ग्राम सिमरधा निवासी पीड़ित परिवार ने पाली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नामजद विपक्षियों द्वारा उनके परिवारी जनों को फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने उक्त मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।