पाली: ग्राम चंदेरा निवासी महिला ने नामजद लोगों पर लगाए अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने के आरोप
Pali, Lalitpur | Aug 17, 2024 थाना पाली अंतर्गत ग्राम चंदेरा निवासी महिला ने पाली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए नामजद लोगों पर अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए। महिला ने उक्त मामले में मुख्य विकास अधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।