धौलपुर: 2 दिन की तेज धूप के बाद मौसम फिर बदला, कुछ दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
बीते सप्ताह धौलपुर जिले में लगातार कई दिन तक बरसात का दौर चला था। जिससे नदी नाले उफान पर आ गए थे। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से धौलपुर शहर सहित पूरे जिले में तेज धूप पड़ रही थी। जिससे लोग गर्मी से परेशान थे। शुक्रवार को अचानक मौसम पलटा खा गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर में काफी देर तक तेज बारिश हुई, उसके बाद रुक-रुक कर शाम तक बूंदा बांदी होती रही