पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित खेत में शौच के लिए गई किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट, मामला हुआ दर्ज
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उसकी 13 बर्षीय पुत्री गुरुवार को खेत में शौच करने के लिए गई थी। आरोप है कि गैर समुदाय के एक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की,किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।