पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती को लेकर युवक फरार, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पास गांव में रिस्तेदारी में शादी समारोह में गई थी। इस दौरान उसकी पुत्री अपने नाबालिग भाई के साथ घर पर थी और शादी में जाने से मना कर दिया था। आरोप है पड़ोस का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ में ले गया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए।