पूरनपुर: भोपतपुर सकरिया के रहने वाले युवक को वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया के रहने वाले वेदपाल पुत्र बालक राम ने बताया कि पूरनपुर नगर के आइलेट्स संचालक अनंद अग्रवाल ने मलेशिया में अच्छा काम दिलाने की बात कही थी और दो लाख रुपए का खर्च बताया था। सितंबर 2022 में दो लाख रुपए दे दिए थे। पीड़ित युवक को पाँच दिन के टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया था। युवक को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था।