पूरनपुर: कुरैया मोड़ से नाबालिग को ले जाने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बीते 11 मार्च को तीन युवक बहला फुसलाकर लेकर चले गए थे। किशोरी को पुलिस ने दो दिन बाद एक आरोपी घर के पास बरामद कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी हैं। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कुर्रैया मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।