पूरनपुर: प्रसादपुर गांव में बना सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, शौचालय के दरवाजे भी गायब #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव प्रसादपुर में सामुदायिक शौचालय शोपीस बना हुआ है। इस संबंध में जब ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह शौचालय पिछले काफी समय से बंद पड़ा है और शौचालय कभी खुलता ही नहीं है। जबकि शौचालय के अंदर लगे गेंट भी गायब है। जबकि शौचालय में केयरटेकर की तैनाती है उसके बाद भी शौचालय नहीं खुलता है।