पूरनपुर: कढैर चौरा गांव में दरवाजे से बाइक हटाने को लेकर मारपीट के मामले में, समझौता न लेने पर हुई मारपीट
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कढैर चौरा के रहने वाले सुरजन लाल ने बताया था कि दरवाजे पर लेखराज ने बाइक खड़ी कर दी थी। बाइक हटाने को लेकर 28 मार्च को विवाद हो गया था। जिसके चलते लेखराज, नरेश, नन्हेलाल उर्फ सर्वश और राजेश्वरी ने घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसमें सुरजन लाल व उसके पिता गंगाराम, भाई सालिक राम, फूलमती और कांति देवी पत्नी सालिक राम घायल हो गए थे।