बिहार में एशिया का सबसे बड़ा हाईटेक श्मशान घाट, अब सम्मानजनक होगी 'अंतिम विदाई'
पटना के बांस घाट पर आधुनिक शवदाह गृह शुरू हुआ, जहां एसी प्रतीक्षालय, रियायती लकड़ी और सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी.
विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए एकमुश्त 3500 रुपये निर्धारित किए गए हैं. यदि कोई परिवार लकड़ी से अंतिम संस्कार करना चाहता है तो लकड़ी का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. आम की लकड़ी 10 रुपये प्रति किलोग्राम और सखुआ की लकड़ी 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जा रही है.
Kahara, Saharsa | Jun 28, 2026