तिरोड़ी: भगवान भरोसे पुलपुट्टा ग्राम पंचायत, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक का स्थानांतरण होने से ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत पुलपुट्टा भगवान भरोसे संचालित हो रही है। सावरगांव के पंचायत सचिव युवराज चौधरी को इस पंचायत की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। जबकि पंचायत के रोजगार सहायक वामनराव सोनवाने का ग्राम पंचायत भौरगढ स्थानांतरण हो गया है। पंचायत में जिम्मेदार शासकीय कर्मचारियों की कमी की वजह से गांव के वांशिदों को शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।