शिवहर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर इलाका पर वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाने का दिया गया निर्देश, एसडीपीओ अनिल कुमार
एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका पर वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाए. खासकर पुरनहिया, पिपराही, तरियानी, तरियानी छपरा व श्यामपुर भटहां थाना को निर्देश दिया गया कि जिले की बॉर्डर इलाका क्षेत्र में बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच प्रतिदिन करे।