शिवहर: कल से जिला में तापमान में होगी वृद्धि, डीएम में जिला वासियों के लिए जारी किया दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार ने बताया कि मौसम विभाग केंद्र शिवहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल से तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. उन्होंने जिलावासी से अपील करते हुए कहा कि बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले. घर में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दें. छोटे बच्चों को कभी खाली पेट नहीं छोड़े. बच्चे अगर बीमार पड़ते हैं तो तुरंत डॉक्टर सलाह लेकर दवा दे।