शिवहर: तेज गति से पछिया हवा चलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की बिजलीं सेवा किया गया बाधित, शाम तक बिजली मिलने की संभावना
शिवहर जिला में आज सुबह से लगातार तेज गति से चल रही पछिया हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सेवा को बाधित कर दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से बिजली सेवा को बाधित किया गया है. हवा की गति कम होते ही शाम तक बिजली सेवा पुनः सप्लाई कर दिया जाएगा. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।