शिवहर: जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर को किया गया अलर्ट, चमकी बुखार से बचाव को लेकर बेड तैयार
शिवहर जिला में जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है वैसे-वैसे अस्पताल के सभी डॉक्टर को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन डॉक्टर त्रिलोकी शर्मा ने बताया है कि सदर अस्पताल में चमकी बुखार से बचाव को लेकर 6 बेड को पूरी तैयार कर दिया गया है. सभी 6 बेड पर पर्याप्त ऑक्सीजन के भी व्यवस्था कर दिया गया है।