शिवहर: जिले के चार स्थानों पर हुई अगलगी की घटना, कोई हताहत नहीं
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि शिवहर जिला के चार स्थानों पर आज अगलगी की घटना हुई है. उन्होंने बताया है कि अगलगी की घटना बासबाड़ी और गेहूं के भूसा में लगा था. जहां अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. और आग को फैलने से भी बचा लिया गया है. उन्होंने बताया है कि अगलगी की घटना शिवहर और तरियानी प्रखंड क्षेत्र में हुआ था।