शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने भतीजी को अगवा करने का कुछ लोगों पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर भतीजी को अगवा करने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी भतीजी 14 अगस्त को कॉलेज से डिग्री लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वह घर वापस नहीं लौटी। जानकारी होने पर पता चला कि पीलीभीत के कुछ लोग उसकी भतीजी को अगवा करके ले गए है।