शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिन्नौर में किराए के गोदाम में रखी 30 क्विंटल सरिया हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र मोहल्ला काशीराम कॉलोनी के रहने वाले मुन्ना लाल ने पुलिस को शिकायत देकर चिन्नौर में किराए के गोदाम से 30 कुंटल सरिया चोरी होने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह रामपुर में एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। और उसे चिन्नौर में नाला निर्माण के लिए सरकारी ठेका मिला हुआ है। इसी दौरान उसने सरिया गोदाम में रखी थी।