शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न, डीएम ने दिए दिशा निर्देश
दरअसल आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन, सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां को 20 अगस्त तक पूरा किया जाय।