शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के हुसैनपुरा गांव की महिला ने गांव के लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, आज एफआईआर दर्ज
दरअसल लोगों थाना क्षेत्र की हुसैनपुरा गांव की रहने वाली महिला प्रेमवती ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा शैलेंद्र पानी की पाइपलाइन डालकर 21 जुलाई को वापस घर आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से गांव के ही एक व्यक्ति को टक्कर लग गई थी। इसके बाद गांव के लोगों ने मारपीट की।