इंदौर: कुलकर्णी भट्ठा में तंत्र-मंत्र की शंका में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट, एक महिला ने 3 लोगों के खिलाफ मामला कराया दर्ज
Indore, Indore | Feb 28, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कुलकर्णी भट्टे में तंत्र-मंत्र को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक महिला ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। महिला ने बताया कि उसके घर के दरवाजे पर अक्सर नींबू, मिर्ची और लाल कपड़ा रखा हुआ मिलता था, जिसके चलते वह और उनका परिवार परेशान हो गए थे।