इंदौर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को तिहाड़ जेल से इंदौर लाई क्राइम ब्रांच, 17 छात्रों से की थी ठगी
Indore, Indore | Feb 28, 2025 तिहाड़ जेल में बंद ठग नीरज कुमार ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली में भी छात्रों के साथ ठगी की वारदात करने के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पुरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में भी कुछ छात्रों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आयी।