इंदौर: क्राइम ब्रांच ने 46 लाख के डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लाइव डेमो करवाया
Indore, Indore | Feb 28, 2025 इंदौर में ढाई महीने पहले एक वृद्ध महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 46 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मदरसा संचालक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। वही अब क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से ऋतिक जाटव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋतिक, अपने सरगना विनोद के कॉल सेंटर पर काम करता था, जहां वह लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर पैसे वसूलते थे।