इंदौर: विजय नगर में शख्स ने शादी का झांसी देकर छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध व अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, केस दर्ज
Indore, Indore | Feb 28, 2025 इंदौर के विजय नगर इलाके में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो निकालकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।