इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डरा-धमकाकर वसूले ₹78 हजार; दर्ज हुआ मामला
Indore, Indore | Feb 28, 2025 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। युवक को व्हाट्सएप पर एक युवती ने न्यूड वीडियो कॉल किया और उसे अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए कहा। बाद में युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक से 15 ट्रांजैक्शन में 78 हजार रुपए वसूल लिए।