गोंडा: BJP युवा मोर्चा ने BJP जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा व बाइक रैली कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की बैठक
Gonda, Gonda | Aug 11, 2024 भाजपा युवा मोर्चा ने पार्टी के जिला कार्यालय जानकी नगर पर रविवार को हर घर तिरंगा, बाइक रैली कार्यक्रम की तैयारी बैठक की। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारियों को विधासभावार रैली तथा संपर्क में लगाया गया है। भाजपा संगठन द्वारा जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का निर्देश भी दिया गया है।