सासाराम में सर्किट हाउस में सोमवार की देर शाम विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान डीएम उदिता सिंह को विदाई दी गई, जबकि नये डीएम दीपक कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को सभी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।