खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने कृषि भूमि मामले में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को खानपुर कस्बे से किया गिरफ्तार
खानपुर थाना पुलिस ने कृषि भूमि मामले में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रामबाबू वैष्णव को खानपुर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।खानपुर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने आज मंगलवार को सुबह 7:30 बजे के लगभग बताया कि आरोपी ने कृषि भूमि को सस्ते में खरीद कर एक करोड़ 10 लाख रुपए में भेज दिया। आरोपी ने परिवादी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है।आरोपी पर थाने में कई मामले दर्ज है