हथुआ: 16 एकड़ ज़मीन विवाद: पप्पू पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेडीयू विधायक और भाई की गिरफ्तारी पर रोक
गोपालगंज के चर्चित बेलवा जमीन विवाद मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने मामले की पूरी सुनवाई होने तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद समर्थकों और जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।