मुज़फ्फरनगर: किदवई नगर में मामूली विवाद के बाद बेखौफ दबंगों ने बीच सड़क पर धारदार हथियार और तमंचे लहराए, संघर्ष में 2 लोग घायल
मोहल्ला किदवई नगर में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ। तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है एक व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार है तो दूसरा व्यक्ति तमंचा हाथ में लिए नजर आ रहा है। इस घटना के दौरान दो व्यक्ति साबिर और फरमान घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।