सिरसागंज: तहसील सभागार में मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड
सिरसागज तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री की शिक्षा योजनाओं के शुभारंभ कार्यकम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किये गये। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से शिक्षा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण सिरसागंज तहसील सभागार में देखा गया।