बिहपुर: झंडापुर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद की
नवगछिया के झंडापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए महंत स्थान चौक हरियो में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त किया।