Public App Logo
जयनगर को आईसीपी का जल्द मिलेगा सौगात। गृह मंत्रालय के एलपीएआई के चेयरमैन ने जयनगर में स्थल का निरीक्षण किया। जयनगर : भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती शहर जयनगर को जल्द ही इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का रास्ता साफ। शुक्रवार को भारतीय गृह मंत्रालय के लैंड पोर्ट आथोरिटी ( एलपीएआई) के चेयरमैन जयंत सिंह ने अंतराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के द्वितीय कमान अधिकारी हरेन्द्र सिंह, इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड के महाप्रबंधक दिपक कुमार, बीके तिवारी, कोकण रेलवे के डीजीएम भीबी मिश्रा, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राज किशोर प्रसाद, कस्टम अधीक्षक सुजीत कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार, एसडीओ दिपक कुमार, एसडीपीओ सदानंद कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक, आइओडब्लू रमेश कुमार, समेत अन्य मौजूद थें। एसडीओ ने बताया कि अंतराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर जयनगर में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनना है। इसको लेकर एलपीएआई चेयरमैन ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंनेे जयनगर के बेतौंहा बाॅडर स्थित नो मैंस लैंड स्थित कस्टम चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल के बीच चलने वाली नेपाली ट्रेन को और विकसित करना है। ताकि भारत और नेपाल के बीच व्यवपार को बढ़ावा मिले। इसी उद्देश्य से स्थल का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि जयनगर में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) को लेकर बीते कई वर्षों से लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसके निर्माण से जयनगर बाॅडर से तीसरे देश के नागरिकों का आवागमन होगा। आईसीपी के बनने से व्यवपार को बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। - Jainagar News