मेड़तिया के समर्थन में बीकानेर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मुकदमा वापस लेने की उठी मांग
बीकानेर में भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में हजारों लोगों ने बीदासर हाउस से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मेड़तिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
#bikaner #bhagwansinghmedtiya #bikanernews #rajasthannews #breakingnews