कोल: मडराक पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का किया खुलासा, 2 भैंस, ₹20,000, मैक्स पिकअप और चाकू सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Dec 19, 2025 मुकुन्दपुर में भैंस चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने भैंस चुराने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश यादव निवासी एटा व छोटू निवासी फिरोजाबाद द्वारा 18 दिसंबर को मुकुंदपुर से भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।