कोल: जिले में IGRS की शिकायतों का निस्तारण न करने पर डीएम ने 51 अधिकारियों का वेतन रोका, मचा हड़कंप
Koil, Aligarh | Dec 19, 2025 जिले में आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण न करना प्रशासनिक अधिकारियों को भारी पड़ गया है। आईजीआरएस की शिकायतों का संज्ञान न लेने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर डीएम संजीव रंजन ने 51 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।