महरौनी: महरौनी स्थित एफसीआई गेहूं क्रय केंद्र से हजारों कुंतल गेहूं गायब होने के मामले में किसानों ने मंडी के सामने लगाया जाम
क्षेत्रीय किसानों ने महरौनी स्थित एफसीआई गेहूं कराई केंद्र से हजारों कुंतल गेहूं केंद्र प्रभारी एवं अन्य द्वारा घालमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उक्त मामले में किसानों ने सुनवाई न होने की स्थिति में, शुक्रवार दोपहर के समय मंडी के सामने ट्रैक्टर आदि लगाकर जाम लगा दिया। उन्होंने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।