आज़मगढ़: सावन के पहले सोमवार को भंवरनाथ समेत शिव मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भीड़, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा वातावरण
भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के पवित्र माह सावन की 22 जुलाई से शुरुआत हुई और खास बात है कि प्रथम सोमवार से सावन की शुरुआत हुई। सुबह से ही महादेव के दर्शन पूजन व अभिषेक को जिले के सभी शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव शंकर को प्रसन्न करने के निमित्त भक्तों ने व्रत रखा, मंदिरों में पहुँच विधिविधान पूर्वक नीलकण्ठ की उपासना अर्चना की, बेलपत्र चढ़ाया गया।