जबलपुर: नकली बीज पर किसानों का गुस्सा फूटा, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंप कृषि विभाग पर कार्रवाई की मांग
जबलपुर में खराब या अमानक बीजों के कारण किसानों के नुकसान का एक बड़ा मामला सामने आया है। गोटेगांव के कृषक जितेन मेहरा और किशन मेहरा समेत कई किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने दमोह नाका स्थित एक एग्रो डिवीजन से लगभग 25,200 रुपये का धान का बीज खरीदा था। लाखों रुपये की लागत, खाद यूरिया, डीएपी और रोपाई के बावजूद फसल की बढ़त रुक गई है। किसानों का आरोप है क